खटीमा। आंवला एकादशी पर कंजाबाग मार्ग स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर में महिला कीर्तन मंडली की महिलाओं ने होली की शुरूआत की। महिलाओं ने तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में... के साथ भगवान गणेश की स्तुति की गई। इसके साथ ही ...होली खेलें पशुपतिनाथ नगर नेपाला में, आया रे कन्हैया मेरी होली में ... आदि होली के गीतों पर नृत्य कर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। वहां पर महिला कीर्तन मंडली की अध्यक्ष शांति पांडेय, पुष्पा जोशी, कमला मेलकानी, कौशल्या बोरा, पुष्पा खोलिया, जानकी जोशी आदि थीं। संवाद
विधायक की पत्नी ने होली मिलन कराया आयोजित
खटीमा। विधायक भुवन कापड़ी की पत्नी कविता कापड़ी ने सोमवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। वहां पर रेखा सोनकर, लीला चंद, शांति सामंत, ज्योति थीं। संवाद
बिडौरा मझौला में रही रंग की धूम
सितारगंज। गांव बिडौरा मझौला में सोमवार को धूमधाम से होली मनाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता शेर सिंह ने थारू होली कार्यक्रम का आयोजन किया। होल्यारों ने जमकर डांस किया। विशेष वेशभूषा में सजे होल्यारों ने श्रृंगार रस होली गीत गाते हुए ढोल मृदंग की थाप पर नृत्य किया। दूध मथये यशोदा मां कन्हैया झूले पालन... कान्हा रे फागुन आयो रंगीलो मेरे दिल...आदि गीतों पर होल्यार जमकर थिरकें। इस दौरान गुजिया, गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया। वहां चंदन सिंह राणा, शेर सिंह, मनोज राणा, सतीश राणा, गरबू राणा आदि थे। संवाद