फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फाइनल में पहुंची हाइलैंडर अकेडमी

Fri, 16 Jun 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीपीएस रेलवे अकेडमी को एक पारी 70 रनों से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की जिले में चल रही अंडर-16 डेज जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में काशीपुर जोन का अंतिम लीग मैच हाइलैंडर स्पोर्ट्स अकेडमी और जीपीएस रेलवे अकेडमी के बीच खेला गया। हाइलैंडर ने जीपीएस को 70 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जीपीएस रेलवे एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर खेलते हुए 141 रन पर ऑल आउट हो गई। पहली पारी में हाइलैंडर अकेडमी ने 92 ओवरों में 314 रन 7 विकेट खोने के बाद पारी की घोषणा कर दी। दूसरी पारी में जीपीएस रेलवे मात्र 36 ओवर में 103 रन पर बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच मयंक कुमार गौतम रहे। अंपायर नमन ग्रेवाल और प्रभजोत रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग अरहान ने की। वहां पर शैलेश सिंह, कादिर खान, आशीष आदि थे।
विज्ञापन



....15 केएसपी 13 पी...काशीपुर के छावनी क्रिकेट अकेडमी खेल मैदान पर विजेता हाइलेंडर अकेडमी की टीम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें