फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईलैंडर ने मदनलाल को 72 रनों से दी करारी शिकस्त

Thu, 01 May 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से चल रही अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर हाईलैंडर ने मदनलाल एकेडमी की टीम को 72 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को रामनगर रोड स्थित हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी में हाइलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी व मदनलाल क्रिकेट एकेडमी के मध्य सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर हाईलैंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवर में पांच विकेट खोकर 239 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। फैजान ने 69, वी अक्षत चौहान ने 51 रन बनाए। मेहुल ने दो व विशाल ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मदनलाल एकेडमी की टीम 36.5 ओवरों में मात्र 167 रनों पर ढेर हो गई। नितिन ने चार, मयंक व अर्जुन ने दो-दो विकेट लिए। हाईलैंडर ने 72 रनों से मैच जीत लिया। आयोजक समिति ने बताया कि हाईलैंडर काशीपुर और रुद्रा लायंस रुद्रपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहां पर विकास प्रजापति, वीरपाल सिंह पन्नू, मोहम्मद नवाज, नमन ग्रेवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें