फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेज रफ्तार कार का कहर... ठेले-बाइक को मारी टक्कर, हंगामा

Fri, 17 Apr 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला जहां एक बोलेरो ने ठेली और बाइक को अपनी चपेट में लिया। इसी दौरान लोग अपनी जान बचाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर त्रिशूल चौक से एक बोलेरो वाहन किच्छा हाईवे जा रहा था। इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित हो गई और हाईवे के किनारे लगने वाली फलों की ठेलियों को टक्कर मार दी। हादसे में पूरी सड़क पर फल बिखर गए।
इस दौरान सड़क किनारे खड़े लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चालक यहीं नहीं रुका। उसने वहां से गुजर रहे भदईपुरा के एक बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बाइक से कूद गया। हादसे में उसकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

बोलेरो चालक की हरकत से लोगों में आक्रोश फैल गया और हंगामा हो गया। सूचना पर रंपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें