गदरपुर। राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक योग प्रतियोगिता और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योग आसनों का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में नागेन्द्र ने प्रथम, अनमोल ने द्वितीय और आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्रा वर्ग में नीतू प्रथम, कंचन द्वितीय और कविता तृतीय स्थान पर रहीं।
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों और अन्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। योग प्रशिक्षक और कार्यक्रम संयोजक तरुण सिंह बगड़वाल ने नियमित योगाभ्यास और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विजेताओं को प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश ने मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संवाद