फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश में एसडीएम काजीबाग के प्रबंधक नियुक्त

Tue, 27 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट नैनीताल ने एसडीएम काशीपुर को काजीबाग मस्जिद कमेटी का प्रबंधक नियुक्त किया है। एसडीएम ने चार्ज भी ले लिया।
विज्ञापन


 उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के कार्यपालक अधिकारी अहमद आदिल सिद्दीकी ने 24 जनवरी 2015 को काजीबाग मस्जिद काशीपुर वफ्फ 14 का डॉ. जाकिर हुसैन निवासी हल्द्वानी को अध्यक्ष, मो. अखलाक निवासी जसपुर को सचिव नियुक्त किया।

इन नियुक्तियों को अली अनवर, अब्दुल मलिक, उस्मान निवासी काजीबाग ने असंवैधानिक, गलत बताकर नैनीताल हाईकोर्ट में चुनौती दी।

हाइकोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों नियुक्तियों को रद्द कर एसडीएम काशीपुर को प्रबंधक नियुक्त किया है। उधर एसडीएम पीएस राणा ने देर शाम काजीबाग मस्जिद कमेटी के प्रबंधक का चार्ज ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव को तीन दिन के भीतर मस्जिद की व्यवस्था से संबंधित रिकार्ड उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। प्रबंधन में सहयोग के लिए तीन सदस्यीय अधिकारियों की एक समिति गठित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें