फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: साउथ अफ्रीका और युगांडा तक हो रहा जिले से हर्बल उत्पादों- दवाओं का निर्यात

Mon, 08 Dec 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आर्युवेद, दवा उद्योग और हर्बल उत्पाद के क्षेत्र में ग्रोथ का ग्राफ लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है। जिले के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल व तमाम जगहों पर स्थित कंपनियों के निर्मित हर्बल उत्पाद और दवाओं की मांग देश ही नहीं, विदेशों में भी बढ़ने लगी है। यहां के उत्पाद व दवाओं की गुणवत्ता के चलते साउथ अफ्रीका और युगांडा जैसे देशों में निर्यात किया जा रहा है। सिडकुल क्षेत्र में कई नामी कंपनियों सहित कुल 25 कंपनियां आयुर्वेदिक औषधि व हर्बल उत्पादों का निर्माण कर रही हैं।
विज्ञापन

सिडकुल क्षेत्र में हर्बल उत्पाद व आयुर्वेदिक दवा कारोबारी मदन अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका की ओर से अधिक टैरिफ लगाए जाने के बाद कई देशों में नया बाजार तैयार हो गया है। तमाम कारोबारी अमेरिका से मुंह मोड़ने लगे हैं। बेशक वहां उत्पादों का निर्यात करने पर मुनाफा अच्छा होता था लेकिन अधिक टैरिफ लगाने से कारोबारी अब सिर्फ डिमांड पर ही माल निर्यात करते हैं। अमेरिका की अपेक्षा युगांडा और साउथ अफ्रीकी देशों में नए बाजार तैयार हो गए हैं। मुनाफे में भी बढ़ोतरी हो रही है।
सिडकुल की कंपनियों से प्रति माह औसतन चार-पांच टन उत्पाद और दवाओं का निर्यात हो रहा है। हर्बल उत्पाद व आयुर्वेदिक दवा कारोबारी रौनक अग्रवाल बताते हैं कि हर्बल उत्पाद निर्यात में पिछले कुछ वर्षों में काफी वृद्धि हुई है। यहां की कई हर्बल उत्पाद निर्यातक कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। ये कंपनियां आयुर्वेदिक दवा, हर्बल उत्पाद और अन्य स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों का निर्यात करती हैं। विदेशों में लोग आयुर्वेदिक और हर्बल उत्पादों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। यहां के हर्बल उत्पाद निर्यात से देश को कई लाभ हो रहे हैं। अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें