फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आज रात आठ बजे से टांडा तिराहा से महाराणा प्रताप चौक तक भारी वाहन होंगे प्रतिबंधित

Mon, 15 Dec 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राधेश्याम बिल्डिंग के पास व रेलवे स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर ह्यूम पाइप पुलिया निर्माण के चलते भारी वाहनों की आवाजाही मंगलवार (आज) की रात आठ बजे से 20 दिसंबर तक बंद रहेगी।
विज्ञापन




सहायक अभियंता तृतीय निर्माण खंड लोनिवि के एई परवेज आलम ने बताया कि टांडा तिराहा से महाराणा प्रताप चौक तक नाला निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए रात 16 से 20 दिसंबर तक आठ बजे से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। एई ने बताया कि हरिद्वार-काशीपुर-बरेली मार्ग पुराना एनएच-74 पर रेलवे स्टेशन के सामने व राधेश्याम बिल्डिंग के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर ह्यूम पाइप पुलिया का निर्माण कराया जाना है।
लोनिवि ने एसडीएम से रात आठ बजे से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखा है। भारी वाहनों का टांडा तिराहा, स्टेडियम तिराहा व चैती चौराहे से महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वालों वाहनों का प्रवेश पूर्णत: बंद रहेगा। इस दौरान छोटे वाहनों की टांडा तिराहा से महाराणा प्रताप चौक तक एक साइड से ही आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें