फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में तन झुलसाने लगी गर्मी

Mon, 08 May 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मई के पहले हफ्ते में ही तराई में तापमान चालीस के पार पहुंच गया है। तपती गर्मी तन झुलसाने लगी है। लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे हैं। रविवार को तराई में इस मौसम का सर्वाधिक तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को तराई में सुबह से ही तेज धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह दस बजे ही लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। दोपहर तक पारा 40 के पार हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। तेज धूप के कारण महिलाओं और युवतियों को घरों से छाता लेकर निकलना पड़ा। वहीं बाइकों पर निकल रहे युवा भी गर्मी से बचने के लिए मुंह और सिर ढककर बाहर निकलते नजर आये। मई के पहले सप्ताह में ही तन झुलसाने वाली गर्मी को लेकर लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में तापमान एकाएक और बढ़ने की संभावना जताई है। फिलहाल तराई में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें