फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमीत ने सीनियर नेशनल हॉकी में जीता गोल्ड

Mon, 08 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ख्ाटीमा।
विज्ञापन
मनमीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय महिला हाकी खिलाड़ी मनमीत कौर ने रोहतक में आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप-2017 में गोल्ड मेडल जीता है। 
भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी और भारतीय रेलवे की महिला हॉकी खिलाड़ी प्रतापपुर नंबर चार निवासी मनमीत कौर उत्तर रेलवे में एसपीसी के पद पर तैनात हैं। रेलवे की ओर से खेलते हुए मनमीत ने 30 अप्रैल को हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। रेलवे ने फाइनल में हरियाणा की टीम को 3-0 से हराकर गोल्ड जीता है। मनमीत 2015 में केरल में आयोजित नेशनल गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। 2015 में ही सैफई में आयोजित 5वीं सीनियर नेशनल हॉकी और 2016 में बंगलुरू में हुई छठी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड जीता था।
विज्ञापन

मनमीत के पिता  रविंद्र सिंह किसान हैं। उनका कहना है कि खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार से वह प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है, जिसके वे हकदार हैं। उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश की नई सरकार खिलाड़ियों के प्रति गंभीर रहेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें