फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गर्मी और बरसात ने ठंडा किया व्यापार

Wed, 18 Jun 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बीते दिनों भीषण गर्मी और अब बरसात के कारण कारोबार पर असर पड़ रहा है। बाजारों में लगने वाली भीड़ अब नदारद है। ऐसे में फल, सब्जी व किराना दुकानों पर दिन में सन्नाटा नजर आता है। बीते कई दिनों से छोटे व्यापारियों के व्यापार पर अधिक असर पड़ा है।
विज्ञापन


काशीपुर में बीते दिनों गर्मी का प्रकोप इस कदर था कि लोग घरों से बाहर तक निकलने से बच रहे थे। वहीं दो-तीन दिनों से बरसात के कारण कई स्थानों पर कीचड़ हो गया है। साथ ही दिन में धूप निकलने से उमस रहती है। ऐसे में लोग खरीदारी करने के लिए बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसके चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है। शहर के मुख्य बाजार में आधे घंटे की बारिश में ही जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।
सब्जी विक्रेता, विक्रम सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से दोपहर में सब्जी खरीदने कोई नहीं आ रहा है। रात के समय ही लोग खरीदारी कर रहे हैं।
फल विक्रेता, शकील ने बताया कि दिन में दुकान पर खाली बैठे रहना पड़ता है। यहां खरीदारी के लिए कोई नहीं आता। गर्मी के कारण व्यापार ठंडा पड़ा है। बारिश के कारण भी व्यापार प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें