फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं मिला मानदेय, दिक्कतें बढ़ीं

Fri, 20 Nov 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में एजेंसी के तहत सेवा देने वाले चतुर्थ श्रेणियों कर्मियों को तीन माह बाद भी वेतन नहीं मिला। इससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी यानी वार्ड बॉय और वार्ड आया के 28 पद स्वीकृत हैं। इनमें से मात्र सात पदों पर कर्मी कार्यरत हैं, जबकि 21 पद रिक्त हैं। इससे इमरजेंसी, महिला-पुरुष वार्ड, ओटी, प्रसव कक्ष में कार्यरत कर्मियों पर काम का भार पड़ रहा है। अवकाश लेने के लिए भी इन्हें अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ रही है।
बीते आठ अगस्त को विभाग ने एक एजेंसी के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती की जिनमें चार वार्ड आया और दो वार्ड बॉय थे। अभी तक उन्हें कोई वेतन नहीं दिया गया है। इसका कारण से कर्मियों को परिवार चलाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यहां भेजे गए थे कर्मी
जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, गदरपुर, रुद्रपुर, केलाखेड़ा, शक्तिफार्म, बन्नाखेड़ा, हरिपुरा हरसान, जोगीपुरा, बरा आदि में भी चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को भेजा गया था।
कोट:
जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में एजेंसी के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मी कार्यरत हैं। बजट की समस्या बताई जा रही है। इस संबंध में एजेंसी को पत्र लिखा है। शीघ्र ही कर्मियों को वेतन मिल जाएगा। - डॉ. संजीव गोस्वामी, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें