फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैरिटेबल अस्पताल में लगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
नानकमत्ता के चैरीटेबल अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। पंथरत्न बाबा हरबंश सिंह बाबा टहल सिंह चैरिटेबल हॉस्पिटल ने निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में क्षेत्र के 385 मरीजों ने पंजीकरण कराकर नेत्रों की जांच कराई। मोतियाबिंद रोग से ग्रसित 65 लोगों का ऑपरेशन के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

धार्मिक डेरा कारसेवा की ओर से संचालित पंथ रत्न बाबा हरबंश सिंह बाबा टहल सिंह चैरिटेबल हॉस्पिटल में गुरु नानक मिशन वेलफेयर सोसाइटी यूएसए के सहयोग से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सीमावर्ती जिलों से भी नेत्र रोगियों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। शिविर में पंजीकृत 385 नेत्र रोगियों का नेत्र रोग परीक्षण कर रोग का निदान किया।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तारा दत्त रखोलिया, डॉ. प्रभाकर गंगवार की मोतियाबिंद से ग्रसित 65 रोगियों के नेत्रों का ऑपरेशन कर ज्योति दी गई। शिविर में मरीजों को निशुल्क चश्मा, दवाई आदि भी बांटी। डेरा कारसेवा की ओर से मरीजों तथा तीमारदारों के रहने पर लंगर की व्यवस्था की गई थी। वहां अस्पताल के सरपरस्त बाबा तरसेम सिंह, गुरु नानक मिशन वेलफेयर सोसाइटी के मलकीत सिंह, अस्पताल की प्रबंधक डॉ. अमृत कौर, डॉ. सुभाष यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें