प्रशासन ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान को गति दे दी है। मंगलवार को नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के डैमपार दूरस्थ गांव ऐंचता में वैक्सीनेशन सेंटर लगाया गया। उद्घाटन नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा और एसडीएम मुक्ता मिश्र ने किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 45 प्लस के करीब 126 लोगों को कोरोना के टीके लगाए। विधायक ने कहा कि टीकाकरण युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शत प्रतिशत टीका लगवाने की अपील की। वहां चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या आदि थे। (संवाद)