रुद्रपुर। 5-12 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण अभियान के लिए समाज के सभी वर्गों के लोग आगे आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बच्चों के टीकाकरण के लिए अभिभावकों का आगे आना जरूरी है। अभी तक टीकाकरण अभियान सफल रहा है।
बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। इस कार्य के लिए अभिभावकों को भी जागरूक होने की जरूरत है। अभिभावकों को इसके लिए स्वयं आगे आना होगा।
डॉ. शर्मिला सक्सेना, प्रोफेसर, रुद्रपुर कॉलेज।
---
कोरोना संक्रमण की रोकथाम में कोरोना वैक्सीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। टीकाकरण को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है।
डॉ. शंभूदत्त पांडेय शैलेय, प्रोफेसर व साहित्यकार।
---
बच्चों के टीकाकरण करवाने में माता-पिता को अहम भूमिका निभानी होगी। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। अभी तक इस वैक्सीन के किसी प्रकार के दुष्प्रभाव सामने नहीं आए।
- विधान राय, पार्षद, रुद्रपुर नगर निगम।
---
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में वैक्सीन की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अभी तक विभिन्न आयु वर्ग के जितने भी बच्चों को वैक्सीन लगी है, किसी में भी साइड इफेक्ट की बात सामने नहीं आई। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।
- मनोज खेड़ा, प्रबंध निदेशक, कोलंबस पब्लिक स्कूल।