फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बरसात में बढ़ी चर्म रोगियों की संख्या

Mon, 25 Aug 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बरसात के सीजन में चर्म रोगियों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी हो गई है। मेडिकल काॅलेज में हर दिन करीब 150 लोगों की ओपीडी हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए पहुंच रहे अधिकांश लोग फंगल इंफेक्शन, कीड़े का काटने से पीड़ित हैं। शरीर में दाने और घमौरियों के मामले भी बढ़े हैं। मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग में सुबह ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जा रहा है। कपड़ों में फंगस होने से भी लोग चर्म रोग की चपेट में आ रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज की चर्मरोग रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहीन खान ने बताया कि हर रोज 120 के 150 मरीजों की ओपीडी हो रही है। लोग फंगल की चपेट में आ रहे हैं। पसीने से शरीर में दाने उभर रहे हैं। कपड़ों में फंगस से भी लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के सीजन में गीले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। पहने हुए कपड़ों को अलमारी में नहीं रखना चाहिए। इससे कपड़ों में फंगस की समस्या पैदा होती है। कपड़ों को अच्छी तरह से सुखा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. खान ने बताया कि तौलिया भी अच्छी तरह से सुखा लेना चाहिए। इस तरह की एहतियात बरतेंगे तो काफी हद तक चर्म रोग से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की चर्म संबंधी दिक्कत होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। इससे सही इलाज कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें