फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 लोगों ने उठाया उजाला अस्पताल के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ

विज्ञापन
काशीपुर में उजाला अस्पताल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांच कराते लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखने के लिए रामपुर रोड स्थित उजाला अस्पताल की ओर से लगातार आयोजित किए जा रहे निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के क्रम में मंगलवार को महेशपुरा में शिविर लगाया गया। इसमें 132 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर डॉक्टरों से परामर्श लिया।
विज्ञापन

महेशपुरा की मदर कॉलोनी में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चले शिविर में महेशपुरा और आसपास के लोगों ने पहुंचकर शुगर, बीपी और वजन की जांच कराई। शिविर समाप्त होने तक 132 लोगों ने निशुल्क परामर्श का लाभ लिया। उजाला अस्पताल के डॉ. कुलवीर विक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतर लोगों में बीपी और शुगर की शिकायत मिली। असंतुलित खानपान से शरीर में शुगर और अनियमित दिनचर्या, तनाव से बीपी की समस्या होती है।
इनसे बचाव के लिए लोगों को खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। लोग शुगर और बीपी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं जिससे समस्या बढ़ती रहती है। बचाव के लिए लोगों को समय- समय पर अपनी जांचें करानी चाहिए। वहां अस्पताल के डॉ. हिमांशु चौधरी, डॉ. उवेश मंसूरी, डॉ. आरिफ मंसूरी, निशार अहमद, विपिन कुमार, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें