फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवमुक्त धनराशि खर्च नहीं हुई तो विभागाध्यक्षों पर होगी कार्रवाई

Sat, 03 Sep 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर के विकास भवन में बैठक लेते प्रभारी डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रभारी डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जिन विभागों ने विकास के तहत अवमुक्त धनराशि का शत प्रतिशत खर्च नहीं किया है वो विभाग शीघ्र ही धनराशि खर्च करना सुनिश्चित करें अन्यथा विभागाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



प्रभारी डीएम शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित योजना, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, सांसद आदर्श ग्राम योजना एवं सीमांत क्षेत्र विकास निधि की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिला योजना की धनराशि जो विभागों को अब तक जारी हो चुकी है उसे 15 दिन के अन्दर खर्च करें अन्यथा धनराशि को अन्य जरुरतमंद विभागों को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।

बैठक में एडीएम दीप्ति वैश्य, पीडी बाल कृष्ण, डीडीओ आरसी तिवारी, डीएसटीओ ललित चंद्र आर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचके जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी रतन सिंह, डीपीआरओ रमेश त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन




रुद्रपुर। विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता उपस्थित नहीं हुए। प्रभारी डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें