फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शराब, सट्टे के काम से इन्कार करने पर किया अधमरा

Thu, 01 May 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक को सट्टे और शराब का काम करने से इन्कार करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने युवक की पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। वार्ड नौ शिवनगर निवासी बबीता ने थाने में दी तहरीर में कहा कि बीते 28 अप्रैल की रात उनके बेटे अनुराग सागर के पास किसी व्यक्ति का फोन आया था।
इस पर अनुराग जल्दी आने की बात कहकर घर से निकल गया। उनके बेटे को श्मशान घाट रोड पर अशोक, कैशल और अरून ने रोककर शराब बेचने, सट्टे का काम करने के लिए था। बेटे ने इन्कार किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी, डंडे और चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बेटे को बेरहमी से पीटा और उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। वह खून से लथपथ बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया।
बताया कि अनुराग के दाएं पैर में चाकू के हमले से जख्म हुए हैं। बाएं पैर और दाएं हाथ की कलाई में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें