फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिस अनियंत्रित डंपर से बचने के लिए रुका उसी से हो गई मौत

Tue, 10 Feb 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जिस अनियंत्रित डंपर से बचने के लिए बाइक सवार दो लोग सड़क किनारे रुके थे उसी ने एक युवक को रौंद दिया जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मनगर निवासी अनिल कुमार (29) पुत्र करनपाल सिंह अपने साथी के साथ बाइक से रात करीब पौने दस बजे ग्राम ढकिया से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से ग्राम ब्रह्मनगर-महादेव नगर के बीच तेज रफ्तार डंपर को देखकर उसने बाइक सड़क किनारे रोक दी। इसके बाव भी तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर बैठा उनका एक साथी संतुलन बिगड़ने पर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया जिससे उसे मामूली चोटें आईं।
अनिल कुमार सड़क पर रह गए और डंपर उनके ऊपर चढ़ गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि यह हादसा हुई दुर्घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर हुआ था। मृतक तीन भाइयों में मझला थे। बड़े भाई का नाम सुनील और छोटे भाई का नाम सुखवीर है। मृतक अभी अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें