फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महाशिवरात्रि तक आज से बंद रहेंगे मांसाहारी होटल और ढाबे

Tue, 10 Feb 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले मांसाहारी होटल, ढ़ाबे और दुकाने को 10 फरवरी से महाशिवरात्रि तक बंद करने के निर्देश जारी हुए हैं। पुलिस ने निर्देशों का पालन कराने के लिए दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। आसपास के मंदिरों में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। तहसीलदार दिलीप सिंह ने बताया कि दुकाने बंद कराने के लिए पालिका व पुलिस प्रशासन को ताकीद की गई है। प्रशासनिक अफसरों का मानना है कि मांस की दुकानों के कारण विवाद होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें