फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Sat, 18 Apr 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नानकमत्ता दौरे पर भाजपा विधायकों की उपेक्षा किए जाने से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं से मुख्यमंत्री को कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को भाजयमो कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका। कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। नानकमत्ता दौरे पर आए मुख्यमंत्री के सामने भाजपा के विधायकों ने जब जनता की समस्या उठानी चाही तो वे नहीं मिले। इससे साफ है कि जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है। कहा कि प्रदेश में खनन माफिया और गुंडा तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है। सरकार इनको पनाह दे रही है। इससे मुख्यमंत्री का असली चेहरा उजागर हो गया है। कहा कि भाजपा विकास की पक्षधर है। इस कारण विधायक जनका को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। इस मौके पर पार्षद रजनीश ग्रोवर, चंद्रसेन चंदा, धीरेंद्र भट्ट, विकास शर्मा, अंकित सिंह, पिंटू पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें