फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरनीत और विजे के बीच एक घंटे चला मुकाबला ड्रा पर छूटा

विज्ञापन
रुद्रपुर के कॉन्फ्लूएंस स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कॉन्फ्लूएंस वर्ल्ड स्कूल में 15वीं राज्य स्तरीय सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले चक्र में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बुधवार को स्कूल परिसर में प्रतियोगिता का शुभारंभ अखिल भारतीय शतरंज संघ के मानद सचिव भारत सिंह चौहान ने किया। स्कूल निदेशक पुनीत छाबड़ा और साक्षी छाबड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। सभी प्रतिभागी और आयोजक कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं। टूर्नामेंट में दस साल से कम और 60 से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग नहीं ले सकेंगे।
यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। पहले दिन हुए मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय मास्टर सक्षम रौतेला ने अंश झा, सार्थक रावत ने अन्वी सिंह, आरएस रावत ने आरुल सिंधे, सद्भव रौतेला ने अवयुक्त छाबड़ा, शैराली पटनायक ने नभय बोरा, नीरज शाह ने आयुष पडलिया, राजेंद्र शाह ने हिमांशु बोरा, ललित ने काव्य परिहार, अथर्व बिष्ट ने कुलदीप बिष्ट, वैभव पांडे ने अभिषेक किमोटी को हराया।
विज्ञापन

प्रतिपुश फुलारा और जितेंद्र कुमार, तेजस जोशी और शुभ सिंह का मैच बराबर पर छूटा। हरनीत सिंह और विजे चौहान का मैच एक घंटे चलने के बाद ड्रा हो गया। वहां पर विशिष्ट अतिथि कर्नाटक चेस एसोसिएशन के सचिव आर हनुमंता, सीनियर इंटरनेशनल मास्टर राधेश्याम तिवारी, दिल्ली चेस एसोसिएशन के सचिव मुनीश थापड़, दिल्ली के फायड ट्रेनर एवं कोच प्रसेनजित दत्ता, प्रधानाचार्य मीनाक्षी खेत्रपाल सहित अनेक मौजूद रहे।

रुद्रपुर के कॉन्फ्लूएंस स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें