फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किराना स्टोर संचालक का घर खंगाला

विज्ञापन
तोड़ी गई दरवाजे की कुंडी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन पहले ट्रांजिट कैंप में चोरों ने एक साथ सात घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की। अब सिविल लाइन में किराना स्टोर संचालक के घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। बदमाश सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर डीवीआर भी ले गए।
विज्ञापन

अलायंस कॉलोनी निवासी सोमनाथ बुगलानी ने बताया कि वह गल्ला मंडी में किराना की दुकान चलाते हैं। उनका मकान सिविल लाइन डी वन डी टू में है। इस मकान के कमरों में ताला लगाकर सामान रखा था। बुधवार को वह मकान में पहुंचे तो दोमंजिले पर स्थित दोनों कमरों के ताले टूटे थे।
चोर कमरे से गीजर, एसी, कॉपर वायरिंग, बिस्तर और नल की टोंटी ले गए। बदमाशों ने घर के बाहर खड़े छोटे हाथी की बैटरी भी निकाल ली। सोमनाथ का कहना है कि उनके पड़ोस में एक मकान निर्माणाधीन है। आशंका है कि बदमाश यहीं से चढ़कर उनके घर में घुसे। सीओ अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

रुद्रपुर के सिविल लाइन में चोरी के दौरान बिखेरा गया सामान दिखाते पीड़ित।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें