फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में सम्मान की भावना जागृत करने को तीस किमी दौड़ा हरजीत

विज्ञापन
काशीपुर में रामनगर रोड पर दौड़ता हरजीत। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। युवाओं में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने को लेकर एक युवक ने तीस किलोमीटर की दौड़ लगाई। ग्राम प्रधान सहित लोगों ने युवक का हौंसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब छह बजे ग्राम गौतमनगर नंबर-5 मालधन चौड़ निवासी हरजीत सिंह (23) ने एमपी चौक से दौड़ शुरू की। रामनगर रोड, ग्राम प्रतापपुर, गौशाला, मालधन चौड़ा होते हुए गांव में सुबह 7:20 बजे 30 किलोमीटर की दौड़ का समापन किया। इस दौरान भाई अशोक चन्याल, रणवीर चन्याल, अविनाश चन्याल, अनिल चन्याल, तुषार कुमार, मनोज कुमार बाइक से रास्ते भर मौजूद रहे। ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने ग्रामीणों के साथ रास्ते में पहुंचकर हरजीत का हौसला बढ़ाया।
हरजीत ने बताया कि हाथरस प्रकरण से मन दुखी था। महिला समाज के प्रति युवाओं के मन में सम्मान की भावना, गलत संगत को त्याग कर स्वास्थ्य हित में जागरूक करने के लिए दौड़ लगाकर प्रेरित किया है। युवाओं को महिलाओं के प्रति विकृति की भावना को छोड़कर अपने शरीर को सशक्त बनाने पर ध्यान देना चाहिए। पिता ध्यान सिंह, माता आशा देवी, एलआईयू काशीपुर में तैनात चचेरे भाई सुनील चन्याल ने सफलता पूर्वक दौड़ पूरी करने पर हरजीत को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें