फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत का प्राक्सी कहने पर गर्व : बेहड़ 

Fri, 15 Mar 2019 12:09 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए कुनबा बढ़ाने में जुटी कांग्रेस अंदरूनी कलह से पार नहीं पा रही है। ऐन चुनाव के वक्त पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर निशाना साधा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर उन्हें पूर्व सीएम हरीश रावत का प्रॉक्सी कहने का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा है तो उन्हें हरीश रावत का प्रॉक्सी बनने पर गर्व है। बेहड़ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तराई में पार्टी की सारी गतिविधियां हल्द्वानी से तय होती है। वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने बेहड़ के बयान पर हैरानी जताई।  

विज्ञापन


 दरअसल, कांग्रेस संगठन में पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की अदावत किसी से छिपी नहीं है। समय-समय पर दोनों ही नेता एक-दूसरे पर कटाक्ष करते रहते हैं। लोकसभा चुनाव में नैनीताल लोकसभा सीट से दावेदारी को लेकर भी गुटबाजी की छाप दिखी थी। कांग्रेस में प्रत्याशियों के पैनल को लेकर छनकर आ रही खबरों पर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कड़ी नाराजगी जताई है।

अपने आवास पर वार्ता में उन्होंने कहा है कि समाचार पत्रों में छप रहा है कि लोकसभा सीटों पर पैनल में एक-एक प्रत्याशी का नाम भेजा गया है। जब सब कुछ अपने स्तर पर तय करना था तो सर्वे और पर्यवेक्षक बनाकर प्रत्याशियों को लेकर रिपोर्ट तैयार करवाने की जरूरत क्या थी। हाईकमान के पास कम से कम तीन नाम भेजे जाने थे, पिछले चुनाव में भी तीन नाम ही भेजे गए थे, अब पैनल में एक नाम भेजने की नई परंपरा कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी। 
विज्ञापन


आमने- सामने 
नेता प्रतिपक्ष ने कुछ दिन पहले उन्हें फोन पर हरीश रावत का प्रॉक्सी कहा है। सात बार चुनाव लड़ने और दो बार कैबिनेट मंत्री रहने के बावजूद उन्हें हरीश रावत का प्राक्सी कहकर पार्टी में साइडलाइन किया जा रहा है। अगर ऐसा है तो उन्हें हरीश रावत का प्रॉक्सी बनने पर गर्व है।  
तिलक राज बेहड़, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री 
-----
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का बयान आश्चर्यचकित करने वाला है। मेरी काफी लंबे समय से बेहड़ से कोई बात नहीं हुई है। जब बात ही नहीं हुई तो कुछ कहने का सवाल ही पैदा नहीं होता। पैनल में तीन नाम आलाकमान को भेजे गए हैं। उसमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें