काशीपुर। केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए हरिद्वार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने काशीपुर में प्रेसवार्ता की।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस स्वर्णिम 11 साल में हमने अपनी विरासत को भी पुनः प्राप्त किया है। वह चाहे राम मंदिर का निर्माण हो, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की बात हो, चाहे देश के उत्तराखंड केदारनाथ कॉरिडोर की बात हो।
बाजपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया है।
वहां पर बद्री केदार समितिके अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, निवर्तमान मेयर उषा चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, सीमा चौहान आदि मौजूद रहे।