फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हरदीप की संकर गाय को सर्वोत्तम पशु का तमगा

Tue, 12 Mar 2024 10:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर।
विज्ञापन

विवि परिसर में चल रहे किसान मेले के तीसरे दिन वेटरिनरी काॅलेज प्रांगण में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कुल 43 पशु शामिल हुए और पशुपालकों ने अपने पशुओं का सात वर्गों में प्रदर्शन किया। इस पशु प्रदर्शनी में रुद्रपुर के हरदीप भल्ला की संकर गाभिन गाय को सर्वोत्तम पशु घोषित किया गया। विवि के कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने रिबन बांधकर गाय को सुशोभित किया।
पशु प्रदर्शनी में सांड़ वर्ग में भूपेंद्र भारती का सांड़, बछिया वर्ग में भूपेंद्र भारती की बछिया, संकर शुष्क गाय वर्ग में डाॅ. सलीम की गाय, गाभिन भैंस वर्ग में डाॅ. सलीम की भैंस, स्वदेशी गाभिन गाय वर्ग में भूपेंद्र भारती की गाय, स्वदेशी दुधारू गाय वर्ग में भूपेंद्र भारती की गाय, भैंस कटरा वर्ग में मोहम्मद आरिफ का कटरा, संकर गाभिन गाय वर्ग में हरदीप भल्ला की गाय और बकरा वर्ग में मोहम्मद आरिफ व संजय कांडपाल का बकरा पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

शुष्क बछिया वर्ग में रोहित यादव की बछिया, स्वदेशी बछिया वर्ग में राम प्रवेश की बछिया, स्वदेशी कटरा वर्ग में भूपेंद्र भारती का कटरा एवं भैंस वर्ग में मोहम्मद आरिफ की भैंस दूसरे स्थान पर रही। डीन वेटरिनरी डा. एसपी सिंह के संयोजन व डाॅ. एससी त्रिपाठी के सह संयोजन में आयोजित इस पशु प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में डाॅ. शिव प्रसाद, डाॅ. जेएल सिंह, डाॅ. आरएस बरवाल, डाॅ. बीएन शाही व डाॅ. अमित प्रसाद थे। आयोजन में डाॅ. एसके सिंह, डाॅ.सुनील कुमार, डाॅ. राजीव रंजन, डाॅ. सतीश कुमार आदि विशेष सहयोग रहा।

Iमेले में 17 लाख के बीज बिकेI
पंतनगर।
किसान मेले में आज तीसरे दिन भी किसान विभिन्न खरीफ फसलों के बीजों की खरीद करते रहे। किसानों ने मेले में विवि के फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विवि फार्म और एटिक स्टालों से सोमवार दोपहर तक लगभग 17 लाख रुपये के विभिन्न खरीफ फसलों के बीजों की खरीद की। इसके अलावा औषधीय एवं संगंध पौध अनुसंधान केंद्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केंद्र, उद्यान अनुसंधान केंद्र, कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र व मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के स्टालों से लगभग 45 हजार रुपये के बीज व पौधों की बिक्री की गई। साथ ही एटिक व प्रकाशन निदेशालय के स्टालों से लगभग 31 हजार रुपये के प्रकाशनों की बिक्री भी की गई।
-
Iमेले का आज समापन करेंगे कुलपति I
पंतनगर।
निदेशक प्रसार शिक्षा और मेला प्रभारी डा. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि मेले का समापन मंगलवार को कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान करेंगे। साथ ही गांधी हाल में आयोजित समापन समारोह में पशु, पुष्प, फल-फूल व प्रसंस्करित उत्पादों की प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा। संवाद
-
Iमेले में छात्रों के बनाए कैलेंडर व शगुन लिफाफे बने आकर्षण का केंद्रI
पंतनगर।
मेले में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के प्रसार शिक्षा एवं संचार प्रबंधन के छात्रों द्वारा डिजिटल डिजाइनिंग से बनाए कैलेंडर और शगुन लिफाफे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन कैलेंडरों और शगुन लिफाफों की खास बात यह है कि यह उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित हैं।
विज्ञापन

विभाग की प्रभारी अधिकारी डाॅ. अनुपमा पांडेय के निर्देशन में विभाग के 13 विद्यार्थियों ने ‘हैंड्स ऑन ट्रेनिंग इन प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रोडक्शन’ पाठ्यक्रम के तहत आय सृजन परियोजना के रूप में इन उत्पादों को विकसित किया है। महाविद्यालय के स्टाल पर बिक्री के लिए रखे इन कैलेंडरों और शगुन लिफाफों की महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी सराहना की थी। कुछ कैलेंडर और लिफाफे परंपरागत बुंदी कला से सजे हैं तो कुछ में रंगारंग ऐपण कला की झलक देखने को मिलती है। वहीं कुछ कैलेंडरों में उत्तराखंड की धरोहर स्थलों के चिह्न, पहाड़ों की मनोरम छवियां और राज्य के पारंपरिक ढांचों को दर्शाया गया है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें