फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से हनुमान मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त

Sat, 21 Feb 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजली गिरने से श्री हनुमान मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मंदिरों में आरती और प्रांगण में हवन-पूजा कर रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

शहर के बीचों बीच स्थित ठाकुर मंदिर प्रांगण में देवी-देवताओं के आधा दर्जन मंदिर हैं। अधिकांश नगरवासी पूजा-अर्चना के लिए इसी मंदिर पर आते हैं। शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे नगरवासी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान बरसात शुरू होने के कुछ समय बाद आकाश में तेज धमाके के साथ बिजली कड़की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक श्री हनुमान मंदिर की ओर तेज रोशनी आती दिखाई दी। इसके बाद मंदिर में तेज धमाका हुआ। मंदिर के ऊपर स्थापित कलश बुर्ज दूर जाकर गिरा और गुबंद में चौड़ी दरारें आ गईं। मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना कर रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

मंदिर के महंत भगवत दास ने बताया कि घटना के समय श्रद्धालुओं की संख्या लगभग सौ से डेढ़ सौ के बीच रही होगी। बिजली गिरने से ढाई से तीन लाख की क्षति होने का अनुमान है। महंत ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थापित श्री हनुमान जी की मूर्ति सुरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें