खटीमा। तराई बीज निगम के मैदान में एमएसएमई मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड ट्रेड फेयर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 60 उद्यमियों ने विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प के सामान के स्टॉल लगाए हैं, जिनमें काफी भीड़भाड़ रही। मेले में लोकल फॉर वोकल के आधार पर स्थानीय लोगों को व्यापार का मौका दिया जा रहा है।
जागृति सेवा समितिके अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने बताया कि मेले में पांच दिन तक सभी लोगों को स्टॉल निशुल्क दिए जा रहे हैं। साथ ही उनके रहने और खाने की व्यवस्था विभाग की ओर से निशुल्क की जा रही है । साथ ही इनके उद्यम के आधार पर सरकारी योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को ऊंचे स्तर पर ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकतर स्टॉल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के हैं, जो स्वयं अपना उत्पाद बनाकर उसके लेवलिंग करके मार्केटिंग कर रहे हैं। इससे पहले चौथे दिन का उद्घाटन विधायक भुवन कापड़ी ने किया। वहां पर अशोक खड़का, निर्मला पांडेय, ईशा विश्वकर्मा आदि थे।