फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी, नैनीताल में जल्द विकसित होंगे हैलीपैड

Thu, 07 Mar 2019 12:42 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Dangerous Airport - फोटो : Social media
विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट ने हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा के लिए नौ सीटर और 20 सीटर हवाई सेवा छह माह के भीतर शुरू होगी, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट की ओर से इन शहरों में जल्द ही हैलीपैड विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के निदेशक एसके सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय नैनीताल समेत रामनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा शहर को जल्द ही हवाई सेवा से जोड़ दिया जाएगा। बताया कि इन शहरों में हवाई सेवा छह माह के भीतर चालू होगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि इन शहरों में हैलीपैड विकसित किए जाएंगे। जिसका जल्द ही कार्य भी शुरू कराया जाएगा। वहीं एयरपोर्ट से बंद पंतनगर-पिथौरागढ़, पिथौरागढ़-पंतनगर, देहरादून-पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा भी 11 मार्च से शुरू होनी है। इसके लिए एयरपोर्ट को डीजीसीए से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। एसके सिंह ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) देहरादून से अभी हरी झंडी नहीं मिली है। दस मार्च तक आदेश मिला तो बंद सेवाएं 11 मार्च से आरंभ हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें