फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में हल्द्वानी के दंपति और मासूम घायल

Tue, 11 Jul 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा बैरियर के पास ट्रक की चपेट में आकर हल्द्वानी निवासी स्कूटी सवार दंपति और उनकी मासूम बेटी घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हल्द्वानी आजाद नगर निवासी गली नंबर 15 निवासी तस्व्वुर हुसैन मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी रजिया और पांच वर्षीय बेटी हुजेया के साथ अपनी स्कूटी से हल्द्वानी से रुद्रपुर खेड़ा निवासी अपने किसी रिश्तेदार के घर आ रहा था।

बताया जा रहा है कि टांडा बैरियर के पास रुद्रपुर की ओर से जा रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद राहगीर अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन तीनों को हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार के लिए ले गये। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें