फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुलहडीया गांव को मिला प्रथम पुरस्कार

Sat, 06 Jan 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम समापन में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों और कार्मिकों का तीन दिनी प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान तीनों गांवों की ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पोषण समितियों को पुरस्कृत किया गया। गुलहडीया को पहला, दभौरामुस्तकम को दूसरा और मानपुर को तीसरा स्थान मिला। तीनों के प्रधानों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को पंचायतीराज विभाग कि ओर से ब्लाॅक सभागार में समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नौ बिंदुओं पर दिए गए प्रशिक्षण को धरातल पर उतारकर पंचायत का विकास करें। प्रशिक्षक चंद्रतेज सिंह और अरुण कुमार ने गरीबीमुक्त और उन्नत आजीविका गांव, स्वस्थ्य गांव, बाल हितैषी गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ और हराभरा गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे युक्त गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन युक्त गांव और महिला हितैषी गांव आदि के बारे में विस्तार से बताया। इंपार्ट के संस्था प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में लगभग 60 लोगों ने प्रतिभाग किया। वहां पर बीडीओ कुंदन सिंह बिष्ट, बीईओ आरएस नेगी, एबीडीओ आरसी नैलवाल, एडीओ जगदीश सिंह राणा, एडीओ कृषि शेर सिंह, डॉ. पूर्वी प्रजापती, पूजा रानी, कुसुमलता आदि थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें