फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दोस्त से मिलने जा रहे गार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत

Fri, 02 May 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। दोस्त से उसके घर पर मिलने जा रहे बाइक सवार प्राइवेट अस्पताल के एक गार्ड सड़क हादसे में घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई और अधिक खून बह गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत महुआडाबरा निवासी प्रीतम सिंह (42) पुत्र मंगल सिंह काशीपुर के एक निजी अस्पताल में गार्ड थे। उनका एक दोस्त पतरामपुर में रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने दोस्त से पतरामपुर में मिलने जा रहे थे।
तभी अचानक जसपुर-पतरामपुर मार्ग पर मेघावाला गांव में उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इएमओ ने उन्हें गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। उधर, मृतक के चचेरे भाई शीषपाल ने बताया कि मृतक अपने पीछे तीन बेटों को रोता बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें