फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में 29 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। पुलिस ने 29 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से तीन सिल्वर पेपर, 1500 रुपये और एक बाइक बरामद की है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात एसआई प्रकाश भट्ट और एएसआई सुरेंद्र सिंह बोरा टीम के साथ निजी वाहन से सूखी नदी से तीन पानी की ओर आ रहे थे। तभी सूखी नदी के करीब कच्चे रास्ते से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक बाइक मोड़कर भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम टिब्बा, बसगर निवासी गुरमेज सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 29 ग्राम स्मैक, 1500 रुपये, तीन सिल्वर पेपर और एक बाइक बरामद हुई।

आरोपी ने बताया कि वह नशे के लती लोगों को स्मैक बेचता है। उसने यह स्मैक 3000 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बैगुल डैम निवासी एक महिला के घर रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदी है। बताया कि स्मैक बेचने के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें