फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेयो कप विजेता शेरवुड टीम का बाजपुर में भव्य स्वागत

Sun, 27 Sep 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। अजमेर में आयोजित प्रतिष्ठित मेयो फुटबाल टूर्नामेंट में विजेता बनी शेरवुड कॉलेज, नैनीताल की फुटबॉल टीम का बाजपुर में भव्य स्वागत किया गया। कर्नल (सेवानिवृत्त) धनराज सिंह चीमा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

अजमेर में 20 से 24 सितंबर तक हुए टूर्नामेंट में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज की टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में वाइनबर्ग एलन स्कूल, मसूरी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। कर्नल चीमा ने कहा कि विजेता टीम में तराई क्षेत्र के पांच खिलाड़ियों का शामिल होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। वहां नितिन सिंगल, शौर्य सूद, तरनदीप बच्चल, रशपाल गिल, राघव कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें