फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में निकाली गई भव्य राम बारात, विधायक आवास बना जनकपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की मुख्य रामलीला बस स्टैंड से प्रभु श्रीराम की भव्य बरात नगर में आस्था और उल्लास के साथ निकाली गई। गाजे-बाजे, जय श्रीराम के जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच बरात ने नगर भ्रमण किया और विधायक शिव अरोरा के एलायंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची जिसे जनकपुरी की तर्ज पर सजाया गया था।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम बस स्टैंड से शुरू हुई राम बरात डीडी चौक, मुख्य बाजार, पांच मंदिर, गल्ला मंडी और गाबा चौक होते हुए एलायंस गेट पहुंची। विधायक आवास पर घराती की भूमिका में शिव अरोरा ने बरातियों का फूल-माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। आवास पर बने विशेष मंच पर राम-सीता विवाह का मंचन हुआ। विधायक ने सपरिवार प्रभु के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। अरोरा ने कहा, राम बरात का स्वागत और विवाह उत्सव का हिस्सा बनना सौभाग्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें