फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 15 तक यूपीआई चार्ज नहीं हटे तो ऑनलाइन पेमेंट लेना बंद कर देंगे डीलर

Mon, 12 Oct 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर। अखिल भारतीय पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप सिंह बग्गा का लालपुर पहुंचने पर पेट्रोल पंप डीलरों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान बग्गा ने कहा कि अगर 15 अक्तूबर तक यूपीआई चार्ज नहीं हटाए गए तो ऑनलाइन पेमेंट लेना बंद कर देंगे।
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम में सतपाल सिंह कमरा ने कहा कि संदीप सिंह बग्गा के नेतृत्व से डीलरों को मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष रहने के दौरान भी उन्होेंने पेट्रोल पंप डीलरों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी है। उपाध्यक्ष बग्गा ने कहा कि डीलर मार्जिन बढ़ाने की मांग के लिए कंपनी और सरकार से बातचीत की जाएगी। डीलरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश और जिला स्तर की टीमों का गठन भी जल्द किया जाएगा। इस मौके पर हरिंदर सिंह पुरी,रचित सुखीजा, अखिलेश मिश्रा, अश्वजीत सिंह, हरपाल सिंह, समीप गांधी, विनीत सिरोही, सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें