जल सेना में सब लेफ्टिनेंट बने सहज जोहल अपने दादा, दादी और माता पिता के साथ।
- फोटो : Amar ujala
केलाखेड़ा के गांव माधोगंज निवासी एक युवक ने दादा और पिता के पग चिन्हों पर चलकर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर मिसाल कायम की है। दादा वायु सेना में सेवा कर चुके हैं तो पिता प्रताप जोहल थल सेना में हैं।
केलाखेड़ा के गांव माधोगंज बिचपुरी निवासी प्रगतिशील किसान महेंद्र सिंह जोहल भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर रह चुके हैं। उनके पुत्र प्रताप सिंह जोहल थल सेना में बतौर कर्नल श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) में तैनात हैं। उनके पोते सहज सिंह जोहल (22) का भारतीय नौसेना में 26 नवंबर को सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन हो गया।
पहली तैनाती कोच्चि केरल में मिली है। सहज सिंह जोहल ने देहरादून में स्थित दून कॉलेज से 12वीं की शिक्षा ग्रहण की है। बीटेक करते ही सहज का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हो गया। देश की प्रमुख तीनों सेनाओं में एक ही परिवार से तीन सदस्य सेवा देना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
सहज की दादी राजविंदर कौर और माता अनुरूप कौर गृहिणी हैं।