फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राज्यपाल करेंगे पंतनगर किसान मेले का शुभारंभ

Wed, 08 Oct 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतनगर में प्रेस वार्ता करते कुलपति एमएस चौहान। संवाद
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि परिसर में आगामी 10 से 13 अक्तूबर तक होने वाले 118वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गांधी हाल में होने वाले उद्घाटन समारोह में कृषि मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहेंगे। कुलपति ने बताया कि मेले में विशेष आकर्षण के तौर पर स्मार्ट डिजिटल कृषि, नवाचार और स्टार्टअप पर आधारित विद्यार्थियों के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। मेले में मशरूम चाय भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। श्रीअन्न से बने उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में विवि से विकसित नई फसलों की प्रजातियां, कृषि यंत्र, पशु उत्पाद और प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। वार्ता में निदेशक संचार डाॅ. जेपी जायसवाल मौजूद थे।

-इन्सेट:
मेले में लगेंगे चार सौ स्टाॅल

मेले में चार सौ स्टाॅल लगाने का लक्ष्य है। संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. संजय चौधरी ने बताया कि देशभर से 200 से अधिक बड़े स्टॉल पंजीकृत हो चुके हैं। अनेक छोटे उद्यम भी भाग ले रहे हैं। मेले में कृषि यंत्र, बीज, उर्वरक, पशुपालन, औषधीय पौधे, हस्तकला, सौर ऊर्जा उपकरण और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। विभिन्न बैंक, शोध संस्थान और सरकारी विभाग भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें