पंतनगर। विवि में सहायक लेखाकार के पद पर तैनात आशीष कुमार (34) का निधन हो गया है। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हुई थी।
अल्मोड़ा के धारानौला निवासी आशीष कुमार पुत्र कैलाश चंद्र आर्या का वर्ष 2021 में जीबी पंत विवि में सहायक लेखाकार के पद पर चयन हुआ था। वर्तमान में उनकी नियुक्ति नियंत्रक कार्यालय के अधीन जीपीएफ अनुभाग में थी। वह परिसर की काॅलोनी में पत्नी के साथ रहते थे। सोमवार देर रात आशीष की अचानक तबीयत खराब हो गई। पत्नी सुबह साढ़े तीन बजे पड़ोसियों की मदद से उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गईं। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर मृतक की मां भी पंतनगर पहुंचीं। जो शव देखते ही बेसुध हो गईं। परिजन शव लेकर पैतृक गांव रवाना हो गए हैं। संवाद