फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पेपर लीक के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

Fri, 26 Sep 2025 03:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर और सितारगंज में स्नातक स्तरीय पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। दोनों दलों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेसियों ने काशीपुर में लगाए सरकार विरोध नारे
विज्ञापन

काशीपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्नातक स्तरीय पेपर लीक होने के विरोध में सरकार का पुतला फूंका। बृहस्पतिवार की शाम को एमपी चौक पर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है। जो उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं उस सरकार की छवि को धूमिल करती हैं, जो कानून बनाकर व्यवस्था को बेहतर करने का दावा करती है। वहां पर विमल गुड़िया, इंदुमान, संदीप सहगल, अरुण चौहान, शफीक अहमद अंसारी, जय सिंह गौतम, राजू छीना, त्रिलोक सिंह अधिकारी आदि थे। इधर, पीसीसी सदस्य अलका पाल ने पेपर लीक मामले में भाजपा सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना वर्तमान भाजपा सरकार की बड़ी नाकामी है।
पूर्व विधायक पाल ने सितारगंज में दिया सांकेतिक धरना

सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने स्नातक स्तरीय परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवानों को राज्य में नौकरी नहीं मिल रही। कहा कि युवाओं के आक्रोश को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। पूर्व विधायक ने नकल माफिया को कड़ी से कड़ी से सजा दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



आप कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

गदरपुर। पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। वहां पर आप बंगाली समाज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी, राघवेंद्र सिंह, सुशील भक्त, पंकज राय, राकेश कुमार, सुमिलन मंडल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें