फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: काशीपुर में बवाल काटने के पांच और आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए लोगों में ASP का महानगर अध्यक्ष भी शामिल

Thu, 25 Sep 2025 12:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर आई लव मोहम्मद जुलूस के बवाल में शामिल पांच अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अल्लीखां मौहल्ले में लकड़ी जब्त करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

काशीपुर आई लव मोहम्मद जुलूस के बवाल में शामिल पांच अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में आजाद समाज पार्टी का महानगर अध्यक्ष एम राहुल भी शामिल है। जुलूस में विवाद के दौरान वीडियो में ये लोग मौजूद पाए गए हैं।

रविवार देर रात शहर में आई लव मोहम्मद जुलूस निकाला गया था, जिसमें युवकों व नाबालिगों ने पुलिस के साथ मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। इस मामले के आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है। पुलिस ने बुधवार को करीब 15-16 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कचहरी पाकीजा निवासी फरदीन (19), पाकीजा कॉलोनी निवासी मोहम्मद अर्श, मोहल्ला अल्लीखां निवासी रवीश (18), बांसफोड़ान काशीपुर निवासी सालिम (18) और मोहम्मद अब्बास राहुल उर्फ एम राहुल शामिल हैं।

सीसीटीवी फुटेज व जुलूस के वीडियो में इन लोगों को देखा गया है। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि जुलूस में मारपीट के दौरान उक्त आरोपी भी मौजूद थे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इससे पहले पुलिस ने जुलूस के मास्टरमाइंड सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, 12 नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड (जेजे बोर्ड) के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें