फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धर्म बदलने का दबाव बनाने का आरोप, वाल्मीकि परिवार ने मांगी मदद

Sun, 09 Nov 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एक वाल्मीकि परिवार ने पुलिस से मदद मांगी है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का पीड़ितों को भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


शनिवार शाम गांव दियोहरी नमूना निवासी संजीव अपने परिवार को लेकर कुछ समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्हाेंने एसआई देवेंद्र मनराल को तहरीर सौंपी। पुलिस के सामने आरोप लगाया कि गांव के ही ईसाई समाज के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। बीते पांच नवंबर को आरोपियों ने उसके परिवार पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज की और पीटने पर उतारू हो गए। शोरगुल पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। इस दौरान वहां उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, संजीव कुमार, सुमन आदि मौजूद रहे।
कोट
दोनों परिवानों के बीच आपसी विवाद है। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। - दीपक सिंह, प्रभारी सीओ, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें