काशीपुर के बैथसदा चर्च में गुड फ्राइडे पर आराधना करते मसीह समाज के लोग।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। न्यू आवास विकास स्थित बैथसदा चर्च में गुड फ्राइडे सादगी के साथ मनाया गया। चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में पास्टर डोनाल्ड ने प्रभु यीशु का संदेश पढ़कर सुनाया। चीया, क्रिस्टीन और समर्थ ने आराधना की।
विशप डेजी रोज ने कहा कि गुड फ्राइडे के दिन मानव जाति के पापों को प्रभु यीशु ने अपने ऊपर लेकर क्रूस की मृत्यु को सह लिया। उसके बलिदान से हमारा उद्धार हुआ है। विशप रोज ने वहां मौजूद लोगों को बाइबिल की सीख दी। वहां पर विजयपाल, अनिकेत, छत्रपाल, मीनाक्षी, संदीप, पैट्रिक, राघव चरण आदि थे।