सर्राफा व्यवसायियों के समर्थन में व्यापार मंडल ने सोमवार को बाजार बंद कराया। इस दौरान व्यापारियों की कई दुकानदारों से झड़प भी हुई। सर्राफा व्यापारियों ने शहीद भगत सिंह चौक पर टेंट लगाकर धरना दिया।
धरना देने वालों में केके मेहता, अर्जन, पवन मेहता, गोपाल वर्मा, राजेश जैन, विशू, विनय गर्ग, राहुल अग्रवाल, अमन, बाबूराम, कमल अग्रवाल आदि थे। सोमवार को साप्ताहिक बाजार लघु व्यापारियों में अफरा तफरी मची रही।
दोपहर बाद साप्ताहिक बाजार भी लग गया और दुकानें भी खुल गई। इधर स्थानीय व्यापारियों ने साप्ताहिक बाजार का विरोध किया है।
मौके पर व्यापार मंडल प्रदेश सचिव सत्यवान गर्ग, नगराध्यक्ष गुरप्रीत सिंह रिम्मी, गजानंद मित्तल, सतीश गोयल, सिंह स्वरूप भारती, ललित कोछड़, जसविंदर सिंह आदि थे।