फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, दस बच्चों ने खीर खाई

विज्ञापन
सितारगंज में आयोजित राष्ट्रीय पोषण अभियान कार्यक्रम में जानकारी देते सीडीपीओ डॉ. मंजूलता यादव। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। राजकीय इंटर कॉलेज (राइंका) में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत 11 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। सोमवार को नगर के राइंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. मंजूलता यादव ने महिलाओं और किशोरियों से खानपान पर ध्यान और स्वच्छता का ख्याल रखने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छह माह के दस बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया गया। 11 किशोरियों को उपहार तथा कुपोषित-अतिकुपोषित बच्चों को आहार सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सभासद मजीदन बेगम अंसारी थीं। वहां पर सभासद रवि रस्तोगी, सोनम गुप्ता, सुपरवाइजर मंजू जोशी, रानी खुर्शीद, अंबा सरकार, यासमीन, गंगा सनवाल, मो. हसन बबलू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें