खटीमा में शहीद विरेंद्र सिंह राणा के पिता दीवान सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते किसान आयोग उपाध?
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 में शहीद हुए मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी विरेंद्र सिंह राणा को दूसरी बरसी पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी शहादत का स्मरण करते हुए उनकी याद में घोषित अधूरे विकास कार्य संपन्न कराने की घोषण की।
रविवार को शहीद के घर पहुंचे किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली ने शहीद विरेंद्र सिंह राणा के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद की पत्नी रेनू राणा और शहीद की पुत्री रूही और वियान को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान शहीद के पिता दीवान सिंह राणा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बीडीसी सदस्य पति अजय मौर्य ने बताया कि शहीद द्वार के लिए चार लाख रुपये विधायक निधि से अवमुक्त हो चुके हैं। जल्द ही शहीद द्वार और अन्य लंबित कार्य पूर किए जाएंगे। इस दौरान पूर्व बीडीसी सदस्य सोमनाथ मौर्य, जयराम सिंह, जुझार सिंह, घनश्याम सिंह राणा, नरेंद्र सिंह राणा आदि थे। (संवाद)
खटीमा के मोहम्मदपुर भूडिया में शहीद विरेंद्र सिंह राणा को श्रद्घांजलि देते तहसीलदार यूसुफ अली ए- फोटो : KHATIMA