फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शीतलहर लहर और कोहरे के सितम से लड़ रही छात्राएं

Sun, 21 Dec 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काशीपुर। स्कूल में कक्ष का निर्माण नहीं होने से करीब आठ डिग्री सेल्सियस के बीच खुले बरामदे में बैठकर बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर हैं। कक्षा एक से पांच तक की छात्राएं इस कड़ाके की ठंड में बिना कक्षा कक्ष के स्कूल में रोजाना पढ़ाई कर रहे हैं। छह महीने पहले हुए ध्वस्तीकरण के बाद भवन का निर्माण आज तक नहीं कराया गया है। इन मासूमों की फिक्र करने की जहमत विभाग ने आज तक नहीं उठाई है।
करीब पांच दशक पूर्व राजकीय नवीन कन्या प्राथमिक विद्यालय का निर्माण हुआ था। देखरेख के अभाव विद्यालय का भवन जर्जर हो गया था। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा था। मंजूरी मिलने पर विभाग ने छह माह पूर्व भवन को ध्वस्त करा दिया लेकिन भवन निर्माण कराना भूल गया।
विज्ञापन

छह माह बाद भी भवन खंडहर पड़ा है। छात्राओं के बैठने के लिए कक्षों का अभाव है जबकि एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है और छात्राएं अब बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रही हैं। यहां उन्हें शीतलहर के सितम से दो चार होना पड़ रहा है। उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
प्रधानाध्यापिका साधना चौहान ने बताया कि विद्यालय में 82 छात्राएं हैं। वर्तमान में मासिक परीक्षा चल रही है। लगभग सभी छात्राएं विद्यालय आ रही हैं। ध्वस्तीकरण के बाद कक्ष का निर्माण नहीं हो सका है। अब बरामदे में छात्राएं बैठकर पढ़ाई कर रही है। ठंड हवा और कोहरा से बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। विभाग को शीघ्र कक्षों का निर्माण कराना चाहिए।
विज्ञापन


राजकीय नवीन कन्या प्राथमिक विद्यालय का भवन ध्वस्त किया गया है। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर भवन निर्माण के लिए प्रयास किया जाएगा। विद्यालय की स्थिति को देखकर बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रही छात्राओं को ठंड से बचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए जाएंगे। - धीरेंद्र कुमार साहू, खंड शिक्षाधिकारी, काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें