केलाखेड़ा। थाना अंतर्गत बेरिया दौलत चौकी क्षेत्र में ए-2 यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र साइट बाजपुर वरुण बेवरेजेस लिमिटेड प्लांट के स्टोर इंचार्ज डीएस बिष्ट ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि 27 नवंबर 2025 को गार्डनर विजय पाल पेड़ काटने के लिए फायर टैंक क्षेत्र में गए तो उन्होंने डीजल का रिसाव देखा। उन्होंने घटना की सूचना सुरक्षा टीम को दी। सूचना के बाद स्टोर इंचार्ज डीएस बिष्ट और सुरक्षा टीम ने डीजल टैंक की जांच करने पर टैंक खाली पाया। खोजबीन करने पर उन्होंने टैंक के पास की बाउंड्री में एक छेद मिला। वही चार दिवारी के पीछे की ओर जाने पर उन्हें वहां के टायरों के निशान और मिट्टी पर डीजल के निशान दिखे। इससे उन्हें आशंका हुई की किसी वाहन से डीजल चुराने के लिए दीवार को तोड़ा गया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि स्टोर इंचार्ज डीएस बिष्ट की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की। मामले की जांच की जा रही है। संवाद